बीकानेर में कल 5 घंटे बिजली रहेगी बंद! इन इलाकों में सुबह से कटौती, देखें पूरी लिस्ट

22 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल 5 घंटे बिजली रहेगी बंद! इन इलाकों में सुबह से कटौती, देखें पूरी लिस्ट

बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते मंगलवार 23 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग समय पर विद्युत कटौती की जाएगी।

सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी बिजली

विद्युत विभाग के अनुसार प्रातः 06:30 बजे से 11:00 बजे तक पुलिस कॉलोनी (करणी नगर, लालगढ़) क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इन इलाकों में भी रहेगी कटौती

  • बजरंग विहार
  • जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-6 क्षेत्र

इन क्षेत्रों में सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया कि यह कटौती विद्युत लाइनों और सिस्टम के जरूरी रख-रखाव कार्य के कारण की जा रही है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

Share: