बीकानेर में बुधवार को बिजली कटौती, कई क्षेत्रों में सुबह से शाम तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
बीकानेर। विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते बुधवार 24 जून को बीकानेर शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन की सूचना जारी की है।
सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे तक बंद रहेगी बिजली
इस दौरान डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, रेलवे मस्जिद के सामने, रामपुरा, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खा की बाड़ी, सरकारी अस्पताल, एमपी कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा उन मंडी, पूगल रोड ब्रिज, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर सहित कई क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर कटौती
सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक: सादुलगंज क्षेत्र।
सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक: जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-6 क्षेत्र।
शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक: पारिक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआ, दाउजी मंदिर रोड, डागा चौक, रामपुरिया कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले पूरा करने की अपील की है।




