बीकानेर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के लोहे के विद्युत पोल बदलने के अत्यावश्यक कार्य के चलते बुधवार, 29 जुलाई को सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Also Read - बीकानेर में 0.73 हेक्टेयर कमांड भूमि बेचने का आरोप, महिला ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मामला
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
जोधपुर डिस्कॉम के अनुसार पोल बदलने के कार्य के दौरान निम्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी:
- हरिजनों का गौहल्ला
- पाबू चौक, गंगाशहर
- गौरी जी कुएं के पास का क्षेत्र
- भीनासर
- इंद्रा चौक का क्षेत्र
सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा शटडाउन
बिजली विभाग ने बताया कि यह शटडाउन विद्युत तंत्र के लोहे के पोल बदलने के आवश्यक कार्य के कारण लिया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।




