बीकानेर में एक ही जमीन दो बार बेचने का खेल! इकरारनामा कर दूसरी पार्टी को कर दी रजिस्ट्री

16 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में एक ही भूमि का इकरारनामा कर बाद में उसी जमीन को दूसरे पक्ष के नाम बेचने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी बागाराम पुत्र खेताराम नायक, निवासी 23 केएनडी, थाना खाजूवाला ने परिवाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि आरोपियों ने पहले उसकी ओर से भूमि का इकरारनामा कर उससे राशि प्राप्त की।

परिवादी का आरोप है कि बाद में उसी भूमि को दूसरे पक्ष के नाम विक्रय कर दिया गया, जिससे उसके साथ धोखाधड़ी की गई।

न्यायालय के आदेश पर पूगल थाना पुलिस ने रामगोपाल पुत्र रूपाराम जाट, मनोहरलाल पुत्र किसानाराम जाट सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: