बीकानेर: रायसर के पास ट्रक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत, बच्चे सहित 4 घायल; दो की हालत गंभीर

23 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: रायसर के पास ट्रक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत, बच्चे सहित 4 घायल; दो की हालत गंभीर

बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर रायसर के पास गुरुवार को ट्रक और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

Advertisement

इलाज करवाकर लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, कार सवार आसेरा से बीकानेर इलाज करवाने आए थे। वापस लौटते समय रायसर के पास उनकी स्विफ्ट कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में सवार सभी चार लोगों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

ड्राइवर सहित चार लोग घायल

हादसे में गोविन्द नगर, सागर रोड निवासी 28 वर्षीय कार चालक अभिरूप चौधरी, आसेरा निवासी 9 वर्षीय प्रिंस, 42 वर्षीय महावीर और 17 वर्षीय लक्ष्मण (अनिल) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण (अनिल) के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। पैर ठीक होने के बाद वह उस पर बंधा पाटा खुलवाकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने वाहनों को थाने पहुंचाया

नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई जगदीश कुमार को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। इसके बाद दोनों वाहनों को नापासर थाने लाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Aapni Awaj | बीकानेर

Advertisement
Share: