बीकानेर में युवक पर जानलेवा हमला! 25-30 लोगों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, तलवार से मारने की भी धमकी
बीकानेर: शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से 25 से 30 लोगों द्वारा हमला कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रानी बाजार में हुआ हमला
पुलिस के अनुसार हमालों की बारी के पास बड़ा बाजार निवासी लक्ष्मण उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के मुताबिक 6 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे रानी बाजार स्थित चोपड़ा कटला के पीछे कथित रूप से जेठमल सोनी और उसके साथ 25-30 अन्य लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
चेहरे, हाथ-पैर पर आई चोटें
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे, हाथ और पैरों पर चोटें आईं। साथ ही तलवार से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोटगेट थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।




