बीकानेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: BDA सचिव, ADM सिटी समेत कई अफसर बदले; नोखा को मिला नया SDM

20 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: BDA सचिव, ADM सिटी समेत कई अफसर बदले

बीकानेर। राज्य सरकार ने देर रात RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए बीकानेर जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस फेरबदल में बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के सचिव, एडीएम सिटी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

BDA सचिव बदले, हेमेंद्र नागर को मिली जिम्मेदारी

बीकानेर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर कार्यरत कुलराज मीणा का तबादला जयपुर किया गया है। उनकी जगह RAS अधिकारी हेमेंद्र नागर को बीडीए सचिव नियुक्त किया गया है।

ADM City पद पर रीना की नियुक्ति

बीकानेर में एडीएम सिटी पद की जिम्मेदारी अब रीना संभालेंगी। वहीं पूर्व एडीएम सिटी रमेश देव को जिला रसद अधिकारी बनाया गया है।

नोखा को मिला नया SDM

लंबे समय से खाली चल रहे नोखा उपखंड अधिकारी पद पर निधि उड़नसरिया को नियुक्त किया गया है।

कई विभागों में हुए बदलाव

नगर निगम उपायुक्त सुमित्रा बिश्नोई का तबादला करणपुर किया गया है। वहीं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरविन्द सारस्वत को जयपुर भेजा गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद बीकानेर जिले के कई महत्वपूर्ण विभागों में नई टीम जिम्मेदारी संभालेगी।

Share: