बीकानेर के वार्ड 54 में सीवरेज का पानी बना परेशानी, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
बीकानेर। शहर के वार्ड नंबर 54 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संख्या-4 के पास पिछले करीब एक सप्ताह से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव से बढ़ा बीमारी का खतरा
लगातार सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण आसपास बदबू फैल रही है। बारिश के मौसम में जलभराव के चलते मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
एक तरफ प्रशासन स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में बनी यह स्थिति व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर निगम शिकायत पोर्टल और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर लोगों को राहत दी जाए।




