बीकानेर में कचरा प्रबंधन के आंकड़ों में 197.87 टन का अंतर, CAG और NGT रिपोर्टों की जांच की मांग

05 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
बीकानेर में कचरा प्रबंधन के आंकड़ों में 197.87 टन का अंतर, CAG और NGT रिपोर्टों की जांच की मांग | Aapni Awaj

बीकानेर में कचरा प्रबंधन के आंकड़ों में 197.87 टन का अंतर, CAG और NGT रिपोर्टों की जांच की मांग

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

बीकानेर नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़ी CAG और NGT की रिपोर्टों में आंकड़ों का अंतर सामने आया है। CAG की रिपोर्ट संख्या 4, वर्ष 2025 के अनुसार बीकानेर में कुल कचरा संग्रहण 596.60 टन प्रतिदिन दर्ज किया गया है। वहीं, राजस्थान सरकार की ओर से NGT में प्रस्तुत रिपोर्ट में कचरा उत्पादन एवं परिवहन 398.73 टन प्रतिदिन दर्शाया गया है।

दोनों रिपोर्टों के आंकड़ों में 197.87 टन प्रतिदिन का अंतर है। इस अंतर को लेकर लक्ष्मन मोदी ने NGT और राजस्थान CAG कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से प्रतिवेदन भेजकर आंकड़ों का तुलनात्मक परीक्षण कराने की मांग की है।

CAG रिपोर्ट में सड़क से 233.60 टन कचरा संग्रहण का उल्लेख

CAG रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2021 से मार्च 2023 के दौरान घरों से कचरा संग्रहण के अतिरिक्त सड़कों से 233.60 टन प्रतिदिन कचरा उठाया गया। इसमें सड़क की सिल्ट और आउटसोर्स एजेंसी के कार्यक्षेत्र से बाहर का कचरा भी शामिल था। यह कचरा नगर निगम के अपने वाहनों से उठाया जाता था।

NGT रिपोर्ट में प्रोसेसिंग की कमी 288.86 टन प्रतिदिन

NGT में प्रस्तुत रिपोर्ट में बीकानेर में कचरा प्रोसेसिंग 109.87 टन प्रतिदिन बताई गई है। वहीं, प्रोसेसिंग की कमी 288.86 टन प्रतिदिन दर्शाई गई है।

रिपोर्टों में दर्ज आंकड़ों के अंतर को लेकर अब इनके आधार, संदर्भ अवधि और गणना पद्धति के मिलान की मांग उठाई गई है।

आंकड़ों के तुलनात्मक परीक्षण की मांग

लक्ष्मन मोदी ने कहा कि दोनों रिपोर्टों की संदर्भ अवधि और गणना पद्धति का मिलान कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि NGT को प्रस्तुत आंकड़ों में सड़क किनारे से उठाया गया कचरा तथा नगर निगम के अपने वाहनों से संग्रहित कचरा शामिल था या नहीं।

उन्होंने कहा कि दोनों रिपोर्टों में सामने आए अंतर का निष्पक्ष परीक्षण और वास्तविक आंकड़ों का सत्यापन जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह का बड़ा अंतर सामने न आए।

Aapni Awaj

राजस्थान की ताजा खबरों और स्थानीय समाचारों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: