बीकानेर में कलयुगी बेटे की करतूत! पैसे नहीं देने पर मां को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

21 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कलयुगी बेटे की करतूत! पैसे नहीं देने पर मां से मारपीट

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पैसे देने से मना करने पर बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी। घटना वैष्णोधाम क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार डीडवाना हाल वैष्णोधाम निवासी लकीरा ने पर्चा बयान के आधार पर अपने बेटे बीरबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

प्रार्थिया ने बताया कि उसका बेटा बीरबल उससे पैसे मांग रहा था। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी बेटे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। जेएनवीसी थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share: