बीकानेर: थर्ड बटालियन के क्वार्टर में पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप
बीकानेर: शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को थर्ड बटालियन के क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव क्वार्टर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और सेवादार मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम
जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव
संबंधित थाना पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
फिलहाल पुलिसकर्मी की पहचान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आ सकती है।
मौके पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मोहम्मद जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खडग़ावत सहित असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौजूद रहे।
Aapni Awaj | बीकानेर समाचार






