बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गंगाशहर पुलिस जुटी पहचान में

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में ट्रेन हादसा, नागणेची जी मंदिर के पास व्यक्ति की मौत

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में नागणेची जी मंदिर के पास पुलिया के नजदीक एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

शव को मोर्चरी में रखवाया

सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। टीम के राजकुमार खडग़ावत, शोएब भाई और जुनैद खान ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share: