बीकानेर में लाखों की चोरी से हड़कंप! घर से 20 लाख के गहने गायब
बीकानेर: शहर के जेएनवी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। उदासर स्थित डिफेंस कॉलोनी में एक घर से लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी हो गए।
Also Read - PBM अस्पताल पर कांग्रेस का बड़ा हमला! 8वें दिन भी जारी रहा “सुधारो जनआंदोलन”, कलेक्टर से रखीं ये बड़ी मांगें
पुलिस के अनुसार कृष्णा कुमारी पत्नी रामसिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी उदासर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पीड़िता के अनुसार यह कृत्य मेरे घर में मार्बल घसाई करने आए व्यक्तियो का है
परिवादिया ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर करीब 20 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद घर में सामान बिखरा हुआ मिला।
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




