बीकानेर में बदला मौसम: दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

31 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में बदला मौसम: दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक

बीकानेर। शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार को दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से गर्मी का असर कम हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।

Advertisement

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 1 नवंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 2 से 5 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद बढ़ती है सर्दी

बीकानेर में आमतौर पर कोलायत में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद सर्दी का असर बढ़ने लगता है। इस वर्ष यह मेला 24 नवंबर को आयोजित होगा। हालांकि, मेले से पहले ही हवाओं में ठंडक महसूस होने लगी है। दिन के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम के मौसम में भी बदलाव नजर आने लगा है।

मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिलने लगी है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है।

Aapni Awaj | Bikaner

Advertisement
Share: