बीकानेर में बारिश का इंतजार जारी! अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे बादल, जानें आज का मौसम अपडेट

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में बारिश का अलर्ट बेअसर, दिनभर बादल छाए लेकिन नहीं हुई बारिश

बीकानेर। बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार सुबह बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दिन चढ़ने तक शहर में बारिश नहीं हुई।

सुबह जारी अलर्ट में बीकानेर नहीं रहा शामिल

मौसम विभाग की ओर से सुबह करीब 9:30 बजे जारी दूसरे अपडेट में भी बीकानेर का नाम बारिश वाले क्षेत्रों में शामिल नहीं किया गया। हालांकि शहर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

संभाग के दूसरे जिलों में बारिश के आसार

बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं।

तापमान में आई गिरावट

बारिश नहीं होने के बावजूद बीकानेर में गर्मी से राहत बनी हुई है। लगातार बारिश के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share: