बीकानेर में महिला से दिनदहाड़े बैग स्नैच, नकद और सोने की चेन लेकर फरार

16 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में महिला से दिनदहाड़े बैग स्नैच, नकदी और सोने की चेन लेकर फरार

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े बैग और सोने की चेन झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नत्थूसर बास निवासी ओमप्रकाश सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जून की शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी प्रीति सोनी और 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु सोनी आंखों की जांच करवाने के बाद अस्पताल से घर लौट रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार कोठारी अस्पताल के पास डालमिया हेयर सैलून के आगे पीछे से मोटरसाइकिल पर आए एक युवक ने उनकी पत्नी के हाथ से झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार बैग में 20 से 25 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन तथा उसमें लगा सोने का पेंडल रखा हुआ था।

परिवादी ने आरोप लगाया है कि आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी की पहचान साहिद उर्फ नदीम पुत्र महबूब अली के रूप में की।

नयाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अजय कुमार को सौंपी गई है।

Share: