20 हजार का लोन बना परेशानी! बीकानेर में महिला ने लगाया धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप

25 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में महिला की शिकायत, लोन चुकाने के बाद भी वसूली का आरोप

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि लोन की राशि जमा करने के बाद भी उससे दोबारा रुपए मांगे जा रहे हैं।

Advertisement

राधा देवी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में उसने 20 हजार रुपए का लोन लिया था और उसे चुका दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी कथित रूप से परेशान कर रहे हैं।

धमकी देने का लगाया आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रुपए नहीं देने पर उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने परिवाद के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share: