बीकानेर में युवक पर जानलेवा हमला: सिर पर ईंट मारकर किया घायल, मामला दर्ज

09 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में युवक पर जानलेवा हमला: सिर पर ईंट मारकर किया घायल, मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक के सिर पर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र निवासी तरनप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने काम से जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी अनिरुद्ध ने उसके सिर पर ईंट से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

घायल युवक का उपचार करवाया गया। इसके बाद सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अनिरुद्ध और 3-4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share: