कादरी कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, नयाशहर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर। बीकानेर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नयाशहर थाना क्षेत्र की कादरी कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कादरी कॉलोनी निवासी अजलम हुसैन पुत्र अब्दुल करीम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (RJ07 ST 6565) घर के बाहर खड़ी थी।
परिवादी के अनुसार 25 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगने पर उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




