सोशल मीडिया पर लड़की बनकर करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 लाख रुपए ऐंठे
Also Read - दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से त्योहार बनाएं खास, गिफ्ट पैक से लेकर नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज
बीकानेर। चूरू साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो कॉल के दौरान अश्लील क्लिप रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल करने की धमकी देता था। सालासर क्षेत्र के एक पीड़ित से उसने करीब 6 लाख रुपए वसूल लिए थे और इसके बाद भी लगातार पैसों की मांग कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी डीडवाना के रतनपुर थाना क्षेत्र निवासी गोपाल उर्फ यतील शर्मा है। उसने बीए तक पढ़ाई की है और टैली का कोर्स भी कर रखा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अकेले ही इस पूरे अपराध को अंजाम देता था। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और यह उसका पहला आपराधिक प्रकरण है।






