छतरगढ़ में बुजुर्ग से मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read - बीकानेर बॉर्डर से 50 करोड़ की हेरोइन-हथियार खेप का खुलासा, पाकिस्तान-दुबई-पंजाब कनेक्शन बेनकाब
थाना पुलिस के अनुसार राजासर भाटियान निवासी राम सिंह पुत्र भेरू सिंह (62 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रास्ते में मारपीट करने का लगाया आरोप
रिपोर्ट के अनुसार 27 जून को सुबह करीब 11 बजे राणासर निवासी लाल सिंह पुत्र अख सिंह ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
परिवादी की रिपोर्ट मिलने के बाद छतरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अरविंद को सौंपी गई है।



