छतरगढ़ में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार, बड़ा हादसा टला
Chhattargarh News: बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सूरतगढ़-छतरगढ़ मार्ग पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Also Read - दीपावली पर खाओसा की मिठाइयों से त्योहार बनाएं खास, गिफ्ट पैक से लेकर नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज
जानकारी के अनुसार हादसा आरडी 560 के पास हुआ। हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार छतरगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के पास कोई भी व्यक्ति घायल अवस्था में नहीं मिला।
पुलिस जुटा रही हादसे की जानकारी
सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस वाहन चालक और मालिक की जानकारी जुटाकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।






