सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचे, नाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर मौजूद रहकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, जिला कलेक्टर निशांत जैन और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल सहित कई लोग मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर भाजपा नेता दीपक पारीक, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सत्यप्रकाश आचार्य और श्याम सिंह हाडला सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।






