अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत; दो गंभीर घायल

27 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

देशनोक में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत; दो गंभीर घायल

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देशनोक से करीब एक किलोमीटर दूर केमिकल फैक्ट्री के पास हुआ।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन युवक बीकानेर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाबू (25), निवासी शीतला गेट, के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं यासीन (42) और सुल्तान (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया, जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर देशनोक नगरपालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

केमिकल फैक्ट्री के पास पहले भी हो चुके हैं हादसे

जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पहले भी सड़क दुर्घटनाएं होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार केमिकल फैक्ट्री के आसपास वाहनों की तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Share: