ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, रविंद्र सिंह भाटी ने युवाओं से सवाल करने की अपील की

05 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, रविंद्र सिंह भाटी ने युवाओं से सवाल करने की अपील की

श्रीडूंगरगढ़। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ओर से निकाली जा रही ईडब्ल्यूएस सरलीकरण जन जागृति यात्रा सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां विधायक भाटी का युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया।

Advertisement

मुख्य बाजार में हुआ स्वागत

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का स्वागत किया। शहर के मुख्य बाजार में श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के नेता शूरवीर मोदी के नेतृत्व में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भी भाटी का स्वागत किया।

इसके बाद भाटी का काफिला घूमचक्कर सर्कल से मुख्य बाजार होते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंचा। यहां आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को उन्होंने संबोधित किया।

ईडब्ल्यूएस सरलीकरण को लेकर युवाओं से आवाज उठाने की अपील

जनसभा को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने ईडब्ल्यूएस सरलीकरण के मुद्दे को लेकर युवाओं से केंद्र के समक्ष आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सवाल करने का वक्त आ गया है और युवाओं को अब उनसे सवाल करना चाहिए।

जनसभा को संबोधित करने के बाद विधायक रविंद्र सिंह भाटी लूणकरणसर के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
Share: