नोखा के कक्कू गांव में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सारण पर हमला, गंभीर हालत में बीकानेर रेफर
नोखा: नोखा क्षेत्र के कक्कू गांव में देर रात मारपीट की घटना सामने आई है। बागड़ी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सारण पर कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट में दिनेश सारण गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।
कैम्पर में सवार होकर आए युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने दिनेश सारण के साथ मारपीट की। घायल को पहले नोखा के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया।
पांचू पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर पांचू सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।
हमले के कारणों की जांच जारी
हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में आपसी रंजिश या पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कैम्पर में सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।







