गजनेर में युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

16 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

गजनेर में युवक से मारपीट और जातिसूचक शब्दों का आरोप, SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

Gajner News: बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप

पुलिस के अनुसार अगनेऊ निवासी कोजाराम पुत्र भीयाराम मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी ने आरोप लगाया कि 14 जून को दोपहर करीब 3:30 बजे ओमाराम, मांगीलाल, प्रदीप, उदयपाल सहित दो अन्य युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने गजनेर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच वृत्ताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह को सौंपी गई है।

Share: