गंगाशहर में मकान का ताला तोड़कर चोरी, चांदी के सिक्के-गणेश प्रतिमा और नकदी ले गए

20 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

गंगाशहर में मकान का ताला तोड़कर चोरी, चांदी के सिक्के-गणेश प्रतिमा और नकदी ले गए

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के सिक्के, गणेश प्रतिमा, नकदी सहित घरेलू सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार गंगाविशन पुत्र बांशीवाल बिश्नोई निवासी माणक गेस्ट हाउस के सामने, गंगाशहर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना 19 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे माणक गेस्ट हाउस के सामने गंगाशहर में हुई। अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और घर में रखा सामान चोरी कर ले गया।

चोरी हुए सामान में चांदी के 10 सिक्के, चांदी की गणेश प्रतिमा, करीब 8 हजार रुपए नकद और घरेलू सामान शामिल हैं।

पुलिस ने BNS की धारा 305(A) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: