5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार! सूरतगढ़ के ढाबे से जुड़ा निकला नशे का नेटवर्क

22 Jun 2026 STATE
Advertisement

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार! सूरतगढ़ के ढाबे से जुड़ा निकला नशे का नेटवर्क

श्रीगंगानगर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फाजिल्का जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी युवराज सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई है।

सूरतगढ़ के ढाबे से जुड़ा तस्करी नेटवर्क

जांच में सामने आया कि जगजीत सिंह राजस्थान के सूरतगढ़ में बीकानेर रोड स्थित एक ढाबा संचालित करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवराज सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर कथित रूप से हेरोइन तस्करी का नेटवर्क तैयार किया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन और नकदी बरामद हुई।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जगजीत सिंह के खिलाफ पहले भी सूरतगढ़ क्षेत्र में पोस्त तस्करी का मामला दर्ज हो चुका है।

अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

एंटी नारकोटिक्स सेल अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Share: