Bikaner News: खेत की सीमा विवाद में बवाल! पट्टियां तोड़ी, परिवार से मारपीट का आरोप

20 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: जसरासर में खेत की सीमा को लेकर विवाद, सात लोगों पर मामला दर्ज

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के झाड़ेली गांव में खेत की सीमा निर्धारण को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को हिंसक हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर सात नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झाड़ेली निवासी मोहनी देवी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि तहसीलदार के आदेश पर पटवारियों की टीम द्वारा खेत का सीमाज्ञान किया गया था। इसके बाद सीमा पर निशान के रूप में पट्टियां लगाई गई थीं।

तीन ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे लोग

आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी पक्ष के बिराराम, राजाराम, रेवंतराम, बिरमाराम, गणेशाराम, गोपालराम और रामदेव सहित अन्य लोग तीन ट्रैक्टरों में सवार होकर खेत पर पहुंचे।

पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने खेत की सीमा पर लगाई गई पट्टियां तोड़ दीं और विरोध करने पर उसके देवर हिमताराम के साथ मारपीट की।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जसरासर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पूरे मामले में घटनास्थल और विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Share: