करवा चौथ पर बीकानेर के बाजारों में रौनक, खाओसा स्वीट्स ने लॉन्च की मिठाइयों की खास रेंज
बीकानेर। सुहागिनों के प्रमुख पर्व करवा चौथ को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यह पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर मिट्टी और चीनी से बने करवों की मांग के साथ मिठाइयों की खरीदारी भी तेज हो रही है।
करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलने की परंपरा में मिठाई का भी खास महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए खाओसा स्वीट्स ने त्योहार के लिए विशेष मिठाइयों और गिफ्ट पैक की रेंज तैयार की है।
केसर फीणी से काजू कतली तक, कई खास मिठाइयां उपलब्ध
खाओसा स्वीट्स के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि करवा चौथ के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई विशेष मिठाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें स्पेशल केसर फीणी, मीठी मठी, शुद्ध देसी घी से बनी बालूशाही, बालूशाही पेठा और मैदे व घी से तैयार विशेष आइटम शामिल हैं।
इसके अलावा करवा चौथ स्पेशल रेंज में काजू कतली, केसर बर्फी, बेसन के लड्डू, गुलाब जामुन, मिल्क केक और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं।
छैना मिठाइयों और गिफ्ट पैक की भी खास रेंज
खाओसा स्वीट्स पर छैने से बनी मिठाइयों की विस्तृत रेंज भी रखी गई है। इसमें रसगुल्ला, राजभोग, चमचम, केसर बाटी, माखन बड़ा, रसमलाई और मलाई चमचम जैसी मिठाइयां शामिल हैं। त्योहार पर उपहार देने के लिए आकर्षक पैकिंग में विशेष गिफ्ट बॉक्स भी तैयार किए गए हैं।
रिश्तों में मिठास घोलने का प्रयास
निदेशक योगेश रावत के अनुसार, खाओसा स्वीट्स का उद्देश्य केवल मिठाइयां उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि त्योहारों के खास पलों को यादगार बनाना और लोगों के रिश्तों में मिठास घोलना है। करवा चौथ के अवसर पर तैयार की गई विशेष रेंज के जरिए ग्राहकों को पारंपरिक स्वाद के साथ उपहार के विकल्प भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
Aapni Awaj | बीकानेर






