खाजूवाला में गौवंश से कथित दुष्कर्म, थाने के बाहर देर रात प्रदर्शन

25 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

खाजूवाला में गौवंश से कथित दुष्कर्म, थाने के बाहर देर रात प्रदर्शन

खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र के गांव 5 KYD में गौवंश के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले में एक युवक के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

घटना के विरोध में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में लोग खाजूवाला थाने के बाहर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने घटना को लेकर रोष जताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े आरोपों और तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना में क्या हुआ, इसकी पुष्टि जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी।


नोट: मामले में लगाए गए आरोप पुलिस जांच के अधीन हैं। आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध होना न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

Advertisement
Share: