जमीन विवाद ने ली बुजुर्ग महिला की जान, तीन नामजद पर हत्या का मामला दर्ज

05 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बलवीर पुत्र आसाराम, निवासी चक 27 बीडी (ए), तहसील खाजूवाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके और उसकी माता के साथ मारपीट की। मारपीट में उसकी वृद्ध माता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उपचार के दौरान सदमे के कारण उसकी माता की मृत्यु हो गई। परिवादी ने इस संबंध में मोहर सिंह पुत्र चंदगी राम , सतपाल पुत्र रामूराम तथा भूराराम पुत्र हुक्माराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

खाजूवाला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 103(1), 329(3), 318(4), 316(2) एवं 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: