Khajuwala News: खाजूवाला में पुलिस टीम पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप
खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 19 जून को कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस जवानों के साथ ईंटों, लाठियों और थाप-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने राजकार्य में बाधा डाली और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मामले में भूराराम पुत्र हेतराम विश्नोई, विकास पुत्र भूराराम, उर्मा पुत्री हेतराम, सावित्री पत्नी हेतराम और अमन सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी 24 बीडी ए, खाजूवाला निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।




