खाजूवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक सप्लायर गिरफ्तार
खाजूवाला। बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
Also Read - बीकानेर में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली गुल! 200 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट
5.98 ग्राम स्मैक बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु पुत्र शंकरलाल मेघवाल को खाजूवाला स्टेडियम के पास से टीवीएस मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करता था।
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर
कार्रवाई खाजूवाला सीओ आकांक्षा के सुपरविजन और थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के निर्देशन में की गई। मामले की जांच दंतौर थानाधिकारी को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




