नवरात्र पर खाओसा की व्रत स्पेशल रेंज, फलाहारी मिठाइयों से लेकर नमकीन और गिफ्ट पैक तक उपलब्ध
बीकानेर: शारदीय नवरात्र के अवसर पर बीकानेर के खंडेलवाल मिष्ठान प्रतिष्ठान खाओसा ने व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी मिठाइयों, नमकीन, कुकीज और आकर्षक गिफ्ट पैक की विशेष रेंज पेश की है। प्रतिष्ठान की ओर से व्रत के दौरान स्वाद का ध्यान रखते हुए कई तरह के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।
खाओसा के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इस बार नवरात्र पर शुद्ध देसी घी से तैयार फलाहारी मिठाइयों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही व्रत में खाए जाने वाले स्नैक्स और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं।
फलाहारी मिठाइयों की कई वैरायटी उपलब्ध
खाओसा में नवरात्र के दौरान काजू बर्फी, बादाम बर्फी, काजू रोल, कलाकंद, मलाई लड्डू, केसर पेठा, रसमलाई, राजभोग, केसरयुक्त संदेश, रसगुल्ला, माखन बड़ा, रसमाधुरी, छेना टोस्ट, अंजीर बर्फी और स्पेशल गंडेरी सहित कई तरह की मिठाइयां उपलब्ध हैं।
फलाहारी नमकीन और रोस्टेड मखाना भी
व्रत के दौरान खाने के लिए रोस्टेड मखाना, फलाहारी मिक्सचर, साबूदाना नमकीन और अन्य व्रत स्पेशल नमकीन की वैरायटी भी रखी गई हैं। इसके अलावा ग्राहकों के लिए ड्राई फ्रूट वाले आकर्षक गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं।
गजनेर रोड और जयपुर रोड आउटलेट पर उपलब्ध
योगेश रावत के अनुसार, उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। खाओसा की व्रत स्पेशल रेंज बीकानेर में गजनेर रोड और जयपुर रोड स्थित आउटलेट पर उपलब्ध है।






