बीकानेर में बजरी ले जाने का आरोप, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए आरोपी
Bikaner News: बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में बजरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने परिवादी की बजरी को जबरन ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए।
पुलिस के अनुसार परिवादी छोटूलाल निवासी मंडाल चारणान ने रिपोर्ट में बताया कि कन्हैयालाल , बाघाराम और अन्य ने उसकी बजरी को जबरन उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए। मामले में परिवादी ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




