कोलायत : पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

27 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

श्रीकोलायत। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार बिठनोक निवासी मांजू खां पुत्र अगरे खां देर रात पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि मांजू खां गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि दुर्घटना को लेकर मोटरसाइकिल सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Advertisement
Share: