लूणकरणसर में नशेड़ियों का आतंक! स्कॉर्पियो-कैंपर से मचाया हंगामा, पुलिस ने 4 बदमाशों को दबोचा

17 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

लूणकरणसर में नशेड़ियों का आतंक! स्कॉर्पियो-कैंपर से मचाया हंगामा, 4 गिरफ्तार

लूणकरणसर: बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशे में धुत युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। गोगामेड़ी क्षेत्र में बदमाशों ने तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो और कैंपर गाड़ियां दौड़ाकर दहशत का माहौल बना दिया।

जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। अचानक हुए हंगामे से मोहल्ले के लोग डर गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस पहुंची तो फरार हो गए बदमाश

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्षों के युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू की।

एएसआई रामनिवास मीणा ने बताया कि पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

4 युवकों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों में सिकंदर पुत्र नत्थू खां पडिहार निवासी वार्ड 29 लूणकरणसर, रवि सलाम पुत्र हैदर अली निवासी वार्ड 32 लूणकरणसर तथा दूसरे पक्ष से महेश नाथ पुत्र मोमननाथ निवासी वार्ड 11 सहित एक अन्य युवक शामिल है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Share: