लूणकरणसर में दर्दनाक हादसा: भेड़ को बचाने नहर में उतरा गड़रिया, खुद डूबकर गंवाई जान

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

लूणकरणसर में भेड़ बचाने गया गड़रिया नहर में डूबा, मौत

लूणकरणसर। थाना क्षेत्र के उद्देशीया गांव के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में गिरी भेड़ को बचाने उतरा गड़रिया तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई।

भेड़ को बचाने नहर में उतरा था डूंगरराम

जानकारी के अनुसार खिलेरिया निवासी डूंगरराम पुत्र आसाराम अपनी भेड़ों के साथ नहर के पास मौजूद था। इसी दौरान एक भेड़ नहर में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में डूंगरराम नहर में उतर गया, लेकिन तेज पानी के बहाव में खुद डूबने लगा।

भाई ने बचाने की कोशिश की

डूंगरराम को बचाने के लिए उसका भाई दौलतराम भी नहर में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने दौलतराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन डूंगरराम पानी में बह गया।

सर्च अभियान के बाद मिला शव

सूचना मिलते ही ग्रामीण, टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के बाद डूंगरराम का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share: