लूणकरणसर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

03 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
लूणकरणसर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

AAPNI AWAJ | बीकानेर

Advertisement

लूणकरणसर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और मारपीट करने के आरोप लगाते हुए 28 अक्टूबर को जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज करवाया था।

बाल स्ट्रेट करवाने के बहाने ले जाने का आरोप

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बाल स्ट्रेट करवाने के बहाने उसे थार गाड़ी से बीकानेर छोड़ने की बात कहकर लूणकरणसर ले जाया गया। आरोप है कि वहां भारतमाला सड़क पर थार गाड़ी में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने दोनों युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और मारपीट करने के आरोप भी लगाए हैं।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कांकड़वाला निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर की रही अहम भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर की भूमिका अहम रही। मामले की जांच सीओ रणवीर सिंह कर रहे हैं।

नोट: घटना और आरोपों से संबंधित विवरण पीड़िता की रिपोर्ट पर आधारित हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

खबर: Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें www.aapniawaj.com के साथ।

Advertisement
Share:
Follow Us
Advertisement