बीकानेर में हादसा: सुरनाना के पास ट्रेन की चपेट में आए 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

28 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

लूणकरणसर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के सुरनाना गांव के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची।

मृतक की हुई पहचान

टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तेजाराम पुत्र रिडमलराम जाट, निवासी सुरनाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

हादसे के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। मामले की जांच जारी है।

Share: