बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस और छुरा बरामद

16 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस की कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस और छुरा बरामद

Bikaner News: बीकानेर की मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और धारदार छुरा बरामद किया है।

हथियार लेकर घूमने की सूचना पर हुई कार्रवाई

मुक्ताप्रसाद थाना अधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला ने बताया कि क्षेत्र में बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग आरोपियों को पकड़ा।

इन आरोपियों से बरामद हुए हथियार

पुलिस के अनुसार रीको एरिया निवासी गणेशसिंह के पास से धारदार छुरा बरामद किया गया। वहीं बंगाल निवासी अरुण विश्वास से देशी कट्टा और बिहार निवासी नीतिश पासवान उर्फ गोलू से चार जिंदा कारतूस मिले।

दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज, पूछताछ जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।

Share: