नाल में पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

25 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

नाल में पिकअप ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही पिकअप ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार झझूबास निवासी भगवानाराम मेघवाल ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप नंबर HR84A5486 के चालक ने वाहन को तेज गति, गफलत और लापरवाही से चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट के आधार पर नाल थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच एसआई कालूराम को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस जांच के आधार पर हादसे से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

Advertisement
Share: