जंभेश्वर चौक पर पकड़ा गया MD सप्लायर, पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क
बीकानेर। नोखा में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एक युवक को एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Also Read - बीकानेर में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली गुल! 200 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट
बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप बेचने के उद्देश्य से नोखा आया था। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
4.4 ग्राम MDMA बरामद
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी।
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।




