नोखा के निंबडिय़ासर में खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, सुबह तैरता मिला शव

24 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

नोखा के निंबडिय़ासर में खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, सुबह तैरता मिला शव

नोखा। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के निंबडिय़ासर गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत में पानी चलाने गया था। इसी दौरान डिग्गी के पास पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। घटना की जानकारी सुबह मिली, जब खेत मालिक और उसका बेटा डिग्गी की तरफ गए।

Advertisement

पानी चालू करने जाते समय हुआ हादसा

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, उगाराम पुत्र शंकरलाल बिश्नोई झझू निवासी राजेंद्र पंचारिया के खेत में काश्तकार के रूप में काम करता था। 23 अक्टूबर की रात खेत में पानी चल रहा था। पानी चालू करने के लिए डिग्गी की तरफ जाते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

सुबह डिग्गी में तैरता मिला शव

रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह खेत मालिक राजेंद्र पंचारिया और उसका बेटा पवन डिग्गी की तरफ गए तो उन्हें उगाराम का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने मृतक के भाई राजाराम को सूचना दी।

सूचना मिलने पर राजाराम मौके पर पहुंचा। रिपोर्ट के अनुसार, उसने डिग्गी के किनारे पैर फिसलने के निशान देखे और अपने भाई का शव पानी में तैरता पाया।

पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग

मृतक के भाई राजाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Aapni Awaj | Nokha News

Advertisement
Share: