‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की बड़ी कार्रवाई: 609 पुड़ियों में मिली स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

24 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

नोखा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 609 पुड़ियों में मिली 58 ग्राम स्मैक

नोखा। बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

किराए के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार

पुलिस के अनुसार मोहनपुरा क्षेत्र में एक किराए के मकान में अवैध मादक पदार्थ रखने और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की।

609 पुड़ियों में मिली स्मैक

मौके पर मौजूद रामस्वरूप बिश्नोई की तलाशी लेने पर 609 पुड़ियों में भरी स्मैक बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ का वजन 58 ग्राम पाया गया। पुलिस ने स्मैक को नियमानुसार जब्त कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लाई गई और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

कार्रवाई उप निरीक्षक मोहनलाल के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल सतीश, मोहरसिंह, कांस्टेबल पवन और संजय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share: