ऑपरेशन नीलकंठ का बड़ा धमाका! बीकानेर में 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में MD ड्रग्स बरामद
बीकानेर. जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गंगाशहर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स (MD) बरामद की है।
थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 जुलाई की सुबह सुजानदेसर क्षेत्र स्थित काली माता मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए फारूख और अबरार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20.55 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के वाहन को भी जब्त कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने दूसरी कार्रवाई घड़सीसर रोड स्थित आदर्श स्कूल के पास की, जहां किशन जाट के कब्जे से 7.62 ग्राम अवैध एमडी बरामद की गई।
गंगाशहर पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है।



