PBM अस्पताल में बड़ा बदलाव! नई मेडिसिन विंग में मरीज शिफ्टिंग से पहले होगी मॉक ड्रिल

21 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

PBM अस्पताल में बड़ा बदलाव! नई मेडिसिन विंग में मरीज शिफ्टिंग से पहले होगी मॉक ड्रिल

बीकानेर: संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में नई मेडिसिन विंग में मरीजों की शिफ्टिंग से पहले व्यवस्थाओं को परखने के लिए रविवार को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान अस्पताल का पूरा मेडिसिन विभाग अभियान में शामिल रहेगा।

मॉक ड्रिल सुबह 10 बजे नई मेडिसिन विंग में होगी। इसमें इमरजेंसी स्थिति में मरीज को शिफ्ट करने से लेकर इलाज की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन इस दौरान फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता, आईसीयू में वेंटिलेटर और मॉनिटर की स्थिति, ऑक्सीजन लाइन, एसी व्यवस्था और वार्ड की सुविधाओं की जांच करेगा।

मेडिसिन विभाग के एचओडी एवं एसपीएमसी प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिन्हित कर उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद दोबारा व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

Share: