PBM मोर्चरी के बाहर बड़ा हंगामा! शारदा के पति ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

23 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

PBM मोर्चरी के बाहर शारदा के पति ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, धरने के बीच मचा हड़कंप

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले में मंगलवार शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मृतका शारदा के पति ने पीबीएम मोर्चरी के बाहर धरने के दौरान खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया।

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पेट्रोल की बोतल छीन ली और पेट्रोल लगी शर्ट को हटवाया, जिससे कोई गंभीर घटना नहीं हुई।

परिजनों को धरने से उठाने का लगाया आरोप

शारदा के पति का आरोप है कि प्रशासन उनके परिजनों को धरने से उठाकर ले गया। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

तीन दिन से मोर्चरी के बाहर धरना जारी

गौरतलब है कि डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने और किडनी फेल होने के बाद शारदा की मौत हो गई थी। इसके बाद से परिजन शव लेने से इनकार करते हुए पीबीएम मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं।

परिजनों की मांग है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे शव नहीं लेंगे।

शारदा मौत मामले को लेकर बीकानेर में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
Share: